Get App

UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश के साथ आंधी-बिजली का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न रहने की अपील की है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 1:24 PM
UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश के साथ आंधी-बिजली का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम के इस तरह से बदलने से राज्य में ठंड बढ़ेगी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। चक्रवात 'अर्नब' की वजह से राज्य के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जो झोंकों में बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न रहने की अपील की है। मौसम के इस तरह से बदलने से राज्य में ठंड बढ़ेगी। आइए जानते हैं कैसा होगा आज यूपी का मौसम

नहीं मिलेगी बारिश से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा दोनों क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, इस दिन किसी भी संभाग के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें