Mohanlal: 'प्रधानमंत्री सच्चे राजनेता हैं'; पीएम मोदी के मुरीद हुए सुपरस्टार मोहनलाल, जमकर की तारीफ

Mohanlal praised PM Modi: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी लीडरशिप की जमकर तारीफ़ की। अभिनेता ने PM मोदी को एक सच्चा राजनेता और विजनरी लीडर बताया जो कलाकारों और क्रिएटर्स का बहुत सम्मान करते हैं

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
मोहनलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा राजनेता बताया

Mohanlal praised PM Modi: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा राजनेता और दूरदर्शी नेता बताया है। अभिनेता ने कहा कि पीएम मोदी कलाकारों और सृजनकर्ताओं का गहरा सम्मान करते हैं। मोहनलाल ने ये टिप्पणियां केंद्र सरकार के सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म MYGOVINDIA पर प्रसारित एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कीं।

मोहनलाल ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से कई बार मुलाकात करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हर बार उन्हें एक सच्चे राजनेता तथा दृढ़ और दूरदर्शी नेता से मिलने का अनुभव हुआ।

उन्होंने कहा, "हमारे देश के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। मैं हमेशा उनकी दृढ़ता और स्पष्ट दृष्टिकोण का प्रशंसक रहा हूं। भारत का नेतृत्व करने में उनकी बुद्धिमत्ता और गरिमा सराहनीय है।"


अभिनेता ने यह भी कहा, "संकटों से पार पाने और सभी चुनौतियों के बीच देश का नेतृत्व करने का उनका तरीका ऐसा है, जिससे हर व्यक्ति को सीख लेनी चाहिए और उसे अपनाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास (PMO) पर आमंत्रित किए जाने पर गर्व महसूस हुआ। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कलाकारों और सृजनकर्ताओं के प्रति पीएएम मोदी के स्नेह, देखभाल और सम्मान का स्वयं अनुभव किया है।

इस बीच, मोहनलाल की चर्चित फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के टीज़र के बारे में नई रिपोर्ट्स ऑनलाइन सामने आई है। यह फिल्म मोहनलाल और फिल्ममेकर जीतू जोसेफ के बीच एक बार फिर से वापसी का इंतजार कर रही है।

हाल की रिपोर्ट्स से पता चलता है कि मेकर्स बहुत जल्द टीजर लाने की तैयारी कर रहे हैं। जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है, दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि जॉर्जकुट्टी की कहानी कैसे खत्म होगी। फिल्म को लेकर लेटेस्ट पडेट ने प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- Farooq Abdullah Firing: 'अल्लाह ने बचा लिया, मुझे लगा पटाखे की आवाज है'; जानलेवा हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का पहला बयान

'सिंपली मॉलीवुड' इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए अपडेट के मुताबिक, 'दृश्यम 3' के टीजर ने पहले ही सेंसर प्रोसेस पूरा कर लिया है। खबर है कि टीजर का रनटाइम 1 मिनट 44 सेकंड है। टीजर के लिए सेंसर सर्टिफिकेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सर्कुलेट होना शुरू हो गया है। हालांकि मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का अभी भी इंतजार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।