PM Modi–Keir Starmer Meet: यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे के दूसरे दिन गुरुवार, 9 अक्टूबर को मुंबई में हैं। आज महाराष्ट्र राजभवन में पीएम मोदी और स्टार्मर की मुलाकात हुई। यूके पीएम का यह दौरा भारत और UK द्वारा ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ महीनों बाद हुआ है, जिसका लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को सालाना £25.5 बिलियन तक बढ़ाना है।
