Get App

पीएम मोदी जाएंगे बांग्लादेश? तारिक रहमान की ताजपोशी का न्योता देगी BNP...सामने आई ये बड़ी जानकारी

Bangladesh: बांग्लादेश में हुए बीते चार आम चुनावों में परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BNP को बधाई दी। वहीं बीएनपी के शीर्ष नेता और तारिक रहमान के विदेश नीति सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा है कि नई सरकार क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना चाहती है। उनका कहना है कि भारत के साथ संबंधों में नई शुरुआत की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 4:42 PM
पीएम मोदी जाएंगे बांग्लादेश? तारिक रहमान की ताजपोशी का न्योता देगी BNP...सामने आई ये बड़ी जानकारी
तारिक रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रंचड जीत हासिल की।

तारिक रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रंचड जीत हासिल की। अब बांग्लादेश में नई सरकार गठन की कवायद चल रही है। सोमवार या मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी अपनी चुनावी जीत के बाद अपने नेता तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार, इस समारोह में क्षेत्र के कई देशों के प्रमुख नेताओं को बुलाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को भी विशेष आमंत्रित मेहमानों में शामिल करने की संभावना है।

बता दें कि, बांग्लादेश में हुए बीते चार आम चुनावों में परिणाम घोषित होने के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BNP को बधाई दी। वहीं बीएनपी के शीर्ष नेता और तारिक रहमान के विदेश नीति सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा है कि नई सरकार क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना चाहती है। उनका कहना है कि भारत के साथ संबंधों में नई शुरुआत की उम्मीद है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के हटने के बाद बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है।

तारिक रहमान से प्रधानमंत्री की बातचीत

यह घटनाक्रम उस बयान के एक दिन बाद सामने आया, जब प्रधानमंत्री ने खुद तारिक रहमान से हुई अपनी फोन पर बातचीत की पुष्टि की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “तारिक रहमान से बात करके खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश के चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी।” उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए रहमान को शुभकामनाएं और अपना समर्थन दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें