Get App

Mangal Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति करेंगे आर्थिक तरक्की के नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर, मंगल और गुरु की युति से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य

Mangal Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल का सितंबर के महीने में महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है। मंगल 2 सितंबर को पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल का यह गोचर 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और कब तक रहेगा ये गोचर

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2026 पर 8:00 AM
Mangal Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति करेंगे आर्थिक तरक्की के नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर, मंगल और गुरु की युति से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य
मंगल बृहस्पति के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में 2 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 तक रहेंगे।

Mangal Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। अग्नि तत्व वाले इस ग्रह को ग्रहों के सेनापति होने का दर्जा प्राप्त है। इस ग्रह के राशि या नक्षत्र गोचर का असर राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सितंबर की शुरुआत में मंगल नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अब 2 सितंबर 2026 को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं।

मंगल देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 सितंबर 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में पुनर्वसु नक्षत्र खुशहाली, वृद्धि और आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में ही हुआ था। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल और गुरु की यह युति 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान करियर, कारोबार, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं।

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन

मंगल नक्षत्र प्रवेश : 2 सितंबर 2026

नक्षत्र : पुनर्वसु

स्वामी : गुरु/बृहस्पति

अवधि : 2 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें