प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए कहा कि नौजवान देश को तेजी से आग बढ़ा रहे हैं। PM मोदी ने जैसे ही राज्यसभा में बोलना शुरू किया, विपक्ष के सासंदों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया। PM मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में बीते साल देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा, "जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है। एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है। आदरणीय राष्ट्रपति जी ने बहुत ही बढ़िया तरीके से पूरी संवेदनशीलता के साथ इस विषय को हम सबके सामने प्रस्तुत किया है। "
