'सिर्फ आम जनता के लिए नियम?' PM मोदी ने कहा पेट्रोल बचाओ, BJP नेता 50 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले!

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बीजेपी नेता के काफिले को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से त्याग की अपील करना सरकार की नाकामी दिखाता है।सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी

अपडेटेड May 12, 2026 पर 8:14 PM
Story continues below Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से पेट्रोल-डीजल बचाने और फिजूल खर्च कम करने की अपील की थी। लेकिन इसके सिर्फ दो दिन बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर करीब 50 गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौभाग्य सिंह ठाकुर उज्जैन से भोपाल तक लगभग 50 SUV और समर्थकों की गाड़ियों के साथ पहुंचे। वह मध्य प्रदेश टेक्स्टबुक कॉर्पोरेशन के चेयरमैन का पदभार संभालने जा रहे थे। रास्ते में कई जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया और गाड़ियों का लंबा काफिला हाईवे पर चलता दिखाई दिया।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि इस बड़े काफिले की वजह से कुछ जगह ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

यह मामला इसलिए ज्यादा चर्चा में आ गया क्योंकि कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने तेलंगाना की रैली में लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि लोग ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, कारपूलिंग अपनाएं और इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान दें। साथ ही गैरजरूरी खर्च और विदेश यात्राओं से बचने की भी सलाह दी थी।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बीजेपी नेता के काफिले को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से त्याग की अपील करना सरकार की नाकामी दिखाता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

एक यूजर ने लिखा, “देश और धर्म के नाम पर 50 गाड़ियों का काफिला निकाल रहे हैं।”

दूसरे ने कहा, “नेताओं के लिए अलग नियम और आम लोगों के लिए अलग।”

कई लोगों का कहना था कि जब नेता खुद ईंधन बचाने की सलाह नहीं मानेंगे, तो जनता सवाल जरूर उठाएगी।

1 से 4 रुपये किलो प्याज, APMC के सामने ट्रैक्टर खाली कर चल दे रहे किसानों का दर्द! क्या मंडी पर पड़ गया युद्ध का असर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।