Get App

PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से की बात, रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

India-Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 जनवरी) को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में मज़बूत गति की समीक्षा की। उन्होंने यह भी कहा कि वह ब्राजील के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 10:25 PM
PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से की बात, रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
India-Brazil: पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने फोन पर बातचीत की (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

India-Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 जनवरी) को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से बातचीत की। चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया कि 'ग्लोबल साउथ' के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत में ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। 'ग्लोबल साउथ' से मतलब विकासशील और अल्प विकसित देशों का एक समूह है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नई ऊंचाइयों को छूने वाली है।"

उन्होंने आगे कहा, "ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा घनिष्ठ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं जल्द ही, भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।" ब्राजील के राष्ट्रपति लूला अगले महीने फरवरी में राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे।

फरवरी 2026 में राष्ट्रपति लूला की भारत यात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इसे दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों में एक अहम पड़ाव मान रहे हैं। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए सबसे ऊंचे टैरिफ का सामना कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें