Get App

PM Modi: मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, कहा- डायलॉग और डिप्लोमेसी से हो समाधान

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत शांति और बातचीत का समर्थन करता है। पिछले महीने ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी बातचीत थी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 9:28 AM
PM Modi: मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, कहा- डायलॉग और डिप्लोमेसी से हो समाधान
मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत शांति और बातचीत का समर्थन करता है। पिछले महीने ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी बातचीत थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात X पर एक पोस्ट में कहा, "क्षेत्र में गंभीर स्थिति पर चर्चा करने के लिए ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बातचीत की। तनाव बढ़ने, नागरिकों की जान जाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की।"

उन्होंने आगे कहा, "भारतीयों की सुरक्षा और सामान व ऊर्जा की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहना भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीति का आग्रह किया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें