प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष पर "न्यूट्रल नहीं" है और पूरी मजबूती से "शांति के पक्ष में" है। पुतिन और रूसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मोदी ने कहा कि यूक्रेन संकट की शुरुआत के बाद से दोनों देश निरंतर संपर्क में रहे हैं। मोदी ने कहा कि मॉस्को ने "हमें हर चीज की जानकारी दी है और हम पर विश्वास दिखाया है," और इस बात की पुष्टि की कि भारत बातचीत और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास करता है। उन्होंने कहा, "भारत शांति में विश्वास करता है... भारत तटस्थ नहीं है, हम शांति के पक्ष में हैं।"
