Vikram-1 Rocket Launch: भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के पहले निजी तौर पर विकसित रॉकेट विक्रम-1 के लॉन्च से पहले स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मिशन को भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
