Get App

PM Modi Visit Lucknow: 'हमारी सरकार को आर्टिकल 370 की दीवार गिराने का अवसर मिला'; पीएम मोदी ने परिवारवाद पर कांग्रेस-सपा को घेरा

PM Modi Visit Lucknow: 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज आत्मनिर्भरता को हम नई बुलंदी दे रहे हैं। 'मेड इन इंडिया' सामान दुनिया के कोने-कोने में पहुंच रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) पर परिवारवाद को लेकर जमकर हमला बोला

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 5:42 PM
PM Modi Visit Lucknow: 'हमारी सरकार को आर्टिकल 370 की दीवार गिराने का अवसर मिला'; पीएम मोदी ने परिवारवाद पर कांग्रेस-सपा को घेरा
PM Modi Visit Lucknow: पीएम मोदी ने लखनऊ में स्‍थापित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' देश को समर्पित करने के बाद एक

PM Modi Visit Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (25 दिसंबर) को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्‍म शताब्‍दी वर्ष के मौके पर लखनऊ के 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' को देश को समर्पित किया। PM मोदी यहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर हरदोई रोड पर गोमती नदी के तट पर 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का लोकार्पण करने के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर PM मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) पर परिवारवाद को लेकर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस बात पर गर्व है कि हमारी सरकार को आर्टिकल 370 की दीवार गिराने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू है।

पीएम मोदी ने परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक रूप से हमेशा अछूत बनाए रखने वाली कांग्रेस के 'शाही परिवार' ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की विरासत को मिटाने और सरदार वल्लभभाई पटेल के कद को कमतर करने का भी प्रयास किया। लेकिन बीजेपी ने उन्हें समुचित सम्मान दिलाया।

पीएम मोदी ने कहा, "उत्तर प्रदेश 21वीं सदी के भारत में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है और यह मेरा सौभाग्य है कि मैं यूपी से सांसद हूं। आज मैं बड़े गर्व से कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश के मेहनत का श्लोक एक नया भविष्य लिख रहे हैं। कभी यूपी की चर्चा खराब कानून-व्यवस्था के लिए होती थी। आज, यूपी की चर्चा विकास के लिए होती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें