Delhi Power Cut: दिल्ली में 7 जुलाई को कई इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, जानिए पूरा शेड्यूल
Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलकों के लोगों को मंगलवार, 7 जुलाई को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है।
दिल्ली में 7 जुलाई को कई इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलकों के लोगों को मंगलवार, 7 जुलाई को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।
नांगलोई डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ब्लॉक B, ज्वालापुरी, पश्चिम विहार में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
नांगलोई डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक ब्लॉक B, अमनपुरी, कमरुद्दीन नगर, नांगलोई में बिजली की समस्या रहेगी।
पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक ब्लॉक J, राज नगर 2, ब्लॉक A-1, विजय एन्क्लेव, महावीर एन्क्लेव में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
पालम डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से 12:37 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण होगा। प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक P, राज नगर एक्सटेंशन, राज नगर।
पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सेक्टर 8, द्वारका और ब्लॉक P, राज नगर एक्सटेंशन में बिजली कटौती रहेगी
जनकपुरी डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक ब्लॉक C-4H, जनकपुरी में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
जनकपुरी डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से 12:37 बजे तक ब्लॉक C1, जनकपुरी में पावट कट रहेगा।
राजौरी गार्डन एक्सटेंशन: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक ब्लॉक Z, राजौरी गार्डन एक्सटेंशन में पावर कट की समस्या रहेगी।
हौज खास: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 1:07 बजे तक पॉकेट B, कटवारिया सराय में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
छतरपुर डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक गढ़ी गांव, छतरपुर में बिजली कट की समस्या रह सकती है।
टैगोर गार्डन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 1:07 बजे तक ब्लॉक B-2, रघुबीर नगर, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जाफरपुर डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से 11:37 बजे तक रावतां, जाफरपुर कलां गांव में बिजली नहीं आएगी।
द्वारका डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक सूरज विहार, द्वारका में पावर कट की समस्या रहेगी।
मुंडका: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक यादव पार्क, कमरुद्दीन नगर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
मुंडका: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आकाश विहार में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
मोहन गार्डन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक फेज 5, ओम विहार, हस्तसाल में पावर कट रहेगा।
क्यों हो रही बिजली कटौती?
बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।