Delhi Power Cut 1 July: कल दिल्ली के कई इलाकों में रहेगा पावर कट, देखें पूरी लिस्ट और टाइमिंग

Delhi Power Cut 1 July: दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार, 1 जुलाई को बिजली की कटौती (पावर कट) की जाएगी। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES Yamuna Power Limited (BYPL), and Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जाएगी।

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 12:56 PM
1 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में रहेगी बिजली गुल

Delhi Power Cut 1 July: दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार, 1 जुलाई को बिजली की कटौती (पावर कट) की जाएगी। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES Yamuna Power Limited (BYPL), and Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें।

बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:


पालम डिवीजन: 11:00 से 12:30 बजे तक पालम गांव और ब्लॉक P, राज नगर एक्सटेंशन, राज नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

जनकपुरी डिवीजन: 11:00 से 12:30 बजे तक ब्लॉक C1 जनकपुरी, में बिजली कटौती की समस्या रहेगी।

टैगोर गार्डन डिवीजन: 11:00 से 13:00 बजे तक ब्लॉक डब्ल्यूजेड महावीर नगर न्यू तिलक नगर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

द्वारका डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सूरज विहार में बिजली गुल रहेगी।

निजमुद्दीन डिवीजन: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक ब्लॉक E, लाजपत नगर III में बिजली नहीं आएगी।

खानपुर डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया वायुसेनाबाद, में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

मोहन गार्डन डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जय भारत एन्क्लेव भगवती गार्डन नवादा, में बिजली कटौती रहेगी

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Today: 30 जून को दिल्ली के कई हिस्सों में घंटों गुल रहेगी बिजली, देखें इलाके और समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।