Delhi Power Cut 30 June: BSES राजधानी ने बताया 30 जून को दिल्ली के इन इलाकों में होगी बिजली कटौरी, जरूरी काम निपटाने से पहले देख लें लिस्ट

Delhi Power Cut: दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार, 30 जून को बिजली की योजनाबद्ध कटौती (पावर कट) होगी। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है।

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 1:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली में 30 जून को बिजली कटौती का अलर्ट

Delhi Power Cut: दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार, 30 जून को बिजली की योजनाबद्ध कटौती (पावर कट) होगी। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

पालम डिवीजन: 11:06 से 13:06 बजे तक सेक्टर 8 द्वारका और पालम क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।


पालम डिवीजन: 11:00 से 12:30 बजे तक ब्लॉक C, विनोदपुरी, विजय एन्क्लेव और महावीर एन्क्लेव में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

पालम डिवीजन: 11:00 से 13:00 बजे तक ब्लॉक A, पॉकेट 9, पिंक अपार्टमेंट्स और नसीरपुर क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।

नांगलोई डिवीजन: 11:06 से 13:06 बजे तक ब्लॉक B, अमनपुरी, कमरुद्दीन नगर और नांगलोई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

जनकपुरी डिवीजन: 10:06 से 12:06 बजे तक मीनाक्षी गार्डन और अशोक नगर क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या रहेगी।

हौज खास डिवीजन: 11:06 से 12:06 बजे तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली, हौज खास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विकासपुरी डिवीजन: 10:00 से 13:00 तक फेज 1, ओम विहार और नवादा क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।

टैगोर गार्डन डिवीजन: 11:00 से 13:00 बजे तक और फिर 13:00 से 15:00 बजे तक मुखर्जी पार्क, चौखंडी और विष्णु गार्डन क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

द्वारका डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक A3, उत्तम विहार और बिंदापुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

निजमुद्दीन डिवीजन: दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक विद्युत विहार फेज-1 और सनलाइट कॉलोनी क्षेत्र में बिजली नहीं आएगी।

मुंडका डिवीजन: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आकाश विहार, राम नगर और कमरुद्दीन नगर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

मुंडका डिवीजन: दोपहर 12:06 बजे से 2:06 बजे तक मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और मुंडका क्षेत्र में बिजली कटौती जारी रहेगी।

खानपुर: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक D.M.S. ट्रस्ट क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

मोहन गार्डन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक फेज 5 ओम विहार, हस्तसाल और ब्लॉक C, विपिन गार्डन, नवादा क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें: El Nino Impact: मानसून की एंट्री पर बड़ा अपडेट! बारिश तो होगी पर अल नीनो की इस चाल ने उड़ाई सबकी नींद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।