Get App

Water Metro India: वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज समेत देश के 18 शहरों में वाटर मेट्रो सर्विस की तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान

Water Metro India: कोच्चि वाटर मेट्रो की सफल शुरुआत के तीन साल बाद अब केंद्र सरकार देश के 18 और शहरों में वॉटर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस योजना को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 19, 2026 पर 9:28 AM
Water Metro India: वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज समेत देश के 18 शहरों में वाटर मेट्रो सर्विस की तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान
वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज समेत देश के 18 शहरों में वाटर मेट्रो सर्विस की तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान

Water Metro India: कोच्चि वाटर मेट्रो की सफल शुरुआत के तीन साल बाद अब केंद्र सरकार देश के 18 और शहरों में वॉटर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस योजना को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से कई शहरों में वॉटर मेट्रो सिस्टम शुरू करने की तैयारी को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

पहले चरण के अंतर्गत गुवाहाटी, श्रीनगर, पटना, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज सहित कई शहरों में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है। वहीं असम के तेजपुर और डिब्रूगढ़ को दूसरे चरण में शामिल करने का प्रस्ताव है।

इसके साथ ही केंद्र सरकार ड्राफ्ट नेशनल वॉटर मेट्रो पॉलिसी 2026 पर भी तेजी से काम कर रही है। इस मसौदे को अलग-अलग मंत्रालयों से चर्चा और सुझाव के लिए भेजा गया है। इसका उद्देश्य देश में शहरी जल परिवहन व्यवस्था के लिए एक मजबूत और स्पष्ट राष्ट्रीय ढांचा तैयार करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें