President Murmu: भारतीय नौसेना के इतिहास में आज का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के कारवार नौसेना बेस से स्वदेशी 'कलवरी क्लास' की पनडुब्बी INS वाघशीर में सवार होकर समुद्र की गहराइयों का अनुभव लिया। यह न केवल उनकी पहली सबमरीन यात्रा थी, बल्कि भारतीय नौसेना की बढ़ती हुई ताकत और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प का एक शक्तिशाली संदेश भी था।
