Milk Price: महाराष्ट्र में दूध हुआ और महंगा, 11 अगस्त से ₹2 प्रति लीटर बढ़ेगी कीमत

Milk Price: इस वृद्धि के पीछे वजह है कि डीजल की कीमतें 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ी हैं, जबकि पैकेजिंग का खर्च लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गया है। दूध की खरीद कीमत भी बढ़ी है। डेयरी उत्पादों की कीमतों में 10 प्रतिशत तक वृद्धि करने का फैसला किया गया है

अपडेटेड Aug 09, 2026 पर 8:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बड़ी सहकारी और निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों की ओर से बढ़ोतरी को मंजूरी देने के बाद यह फैसला लिया गया।

महाराष्ट्र में मंगलवार, 11 अगस्त से गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगी। वहीं डेयरी उत्पाद 10 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे। यह फैसला मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गोपालराव म्हास्के ने बैठक की अध्यक्षता की। बड़ी सहकारी और निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों की ओर से बढ़ोतरी को मंजूरी देने के बाद यह फैसला लिया गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एसोसिएशन के अनुसार, डीजल की कीमतें 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ी हैं, जबकि पैकेजिंग का खर्च लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गया है। दूध की खरीद कीमत भी बढ़ी है और आगे भी बढ़ोतरी का अनुमान है।

बढ़ती लागत को देखते हुए, एसोसिएशन ने दूध की बिक्री कीमत यानि कि सेलिंग प्राइस 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया। इसके अलावा डेयरी उत्पादों की कीमतों में 10 प्रतिशत तक वृद्धि करने का फैसला किया गया है। एसोसिएशन ने कहा कि नई कीमतें 11 अगस्त से लागू होंगी।


आंध्र प्रदेश में भी बढ़ रहे हैं दाम

आंध्र प्रदेश में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट मिल्क प्रोड्यूसर्स म्यूचुअली एडेड कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड (कृष्णा मिल्क यूनियन) द्वारा चलाई जा रही विजया डेयरी ने 10 अगस्त से दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि दूध की 7 वेरायटी के लिए होगी। नई कीमतें 9 अगस्त की इनवॉइस तारीख से ग्राहकों पर लागू होंगी, जिसमें मासिक कार्डधारक भी शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में पिछले 4 महीनों में कई डेयरी कंपनियों ने दूध की कीमतें 2 बार बढ़ाई हैं।

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर 9 अगस्त से लगी रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।