प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 नवंबर को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े एक त्रिपक्षीय पार्टनरशिप का ऐलान किया। पीएम मोदी जी20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए जोहान्सबर्ग गए हैं। वहां आस्ट्रेलिया और कनाडा के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात के बाद उन्होंने इस त्रिपक्षीय समझौते का ऐलान किया।
पीएम मोदी ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की
पीएम मोदी ने इस बारे में सोशल मीडिया पर बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "हमें आज आस्ट्रेलिया-कनाडा-इंडिया टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन (ACITI) पार्टनरशिप का ऐलान करने में खुशी हो रही है।" जोहान्सबर्ग में प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश पीएम से भी की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस पहल से तीन महाद्वीपों के बीच डेमोक्रेटिक पार्टरनर्स के बीच उभरती टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेंस के सपोर्ट डायवर्सिफिकेशन और AI के व्यापक इस्तेमाल में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।" पीएम मोदी ने 22 नवंबर को अलग से ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूएन के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटारेस से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने यूके के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई
इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "जोहान्सबर्ग में कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात शानदार रही। यह साल इंडिया-यूनाइटेड किंग्डम पार्टनरशिप के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। हम कई क्षेत्रों में इसे आगे बढ़ाते रहेंगे।" पीएम मोदी ने कहा कि यूएन चीफ गुटारेस के साथ भी उनकी मुलाकात काफी फायदेमंद रही।
प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 के शुरुआती सत्र को संबोधित किया
जी20 लीडर्स मीटिंग के शुरुआती सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने ग्लोबल डेवलपमेंट के मानकों पर गंभीरता से पुनर्विचार करने का आह्वान किया। उन्होंने ड्रग-टेटर के बीच के गठजोड़ का मुकाबला करने और ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम के लिए जी20 के स्तर पर एनिशिएटिव शुरू करने का प्रस्ताव पेश किया।