Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव से पीएम मोदी ने की मुलाकात, युवा क्रिकेटर से कही ये बड़ी बात

Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2025 में पहला सीजन खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हर तरफ हो रही है। अपनी धाकड़ बल्लेबाजी की बदौलत वैभव ने रातोंरात लाखों फैंस बनाए हैं। वहीं वैभव की शानदार बल्लेबाज़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान खींचा था

अपडेटेड May 30, 2025 पर 2:24 PM
पीएम मोदी ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से पटना एयरपोर्ट पर की मुलाकात

Vaibhav Suryavanshi : IPL 2025 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे मुलाकात की है। पीएम मोदी ने वैभव और उनके परिवार से मुलाकात शुक्रवार 30 मई को पटना एयरपोर्ट पर की। वहीं इस मुलाकात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से दी। पीएम मोदी ने अपने X हैंडल से वैभव और उनके परिवार के साथ वाली अपनी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

वैभव की पहले भी तारीफ कर चुके हैं पीएम मोदी


बता दें कि आईपीएल 2025 में पहला सीजन खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हर तरफ हो रही है। अपनी धाकड़ बल्लेबाजी की बदौलत वैभव ने रातोंरात लाखों फैंस बनाए हैं। वहीं वैभव की शानदार बल्लेबाज़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान खींचा था। प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों ‘बिहार के बेटे’ की तारीफ करते हुए कहा था कि वैभव ने अपनी बल्लेबाजी में बेहतरीन मेहनत की है, जिसकी वजह से वो बड़े मंच पर बिना डर के क्रिकेट खेल पा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन के मौके पर अपने वीडियो संदेश में कही थी।

बिहार के रहने वाले हैं वैभव

बता दें कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जो बिहार के समस्तीपुर से हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शानदार शतक लगाया। इस बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया में मशहूर बना दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।