Get App

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात, रूस से चल रही जंग पर हुई ये बात

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हाल के हालात पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत हमेशा संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान और जल्दी से शांति बहाल करने के पक्ष में रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2025 पर 6:57 PM
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात, रूस से चल रही जंग पर हुई ये बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जलेंस्की से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हाल के हालात पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत हमेशा संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान और जल्दी से शांति बहाल करने के पक्ष में रहा है। उन्होंने इस दिशा में हर संभव मदद देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन के बीच हो रही प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

पीएम मोदी ने कही ये बात

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से हुई फोन बातचीत पर ट्वीट किया, “राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात करके और हाल के हालात पर उनके विचार जानकर खुशी हुई। मैंने उन्हें भारत के इस मजबूत रुख के बारे में बताया कि संघर्ष का जल्दी और शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है। भारत न सिर्फ इस दिशा में हर संभव योगदान देगा, बल्कि यूक्रेन के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।”

जलेंस्की ने जी ये जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें