Get App

IMD की चेतावनी: पूर्वी यूपी, बिहार संग इन 16+ राज्यों में एक्ट्रीम वेदर, भारी बारिश और आंधी-तूफान का कहर! 18 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के साथ विदर्भ में 12 से 18 जुलाई तक छिटपुट बारिश जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ में 14 और 15 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। कोंकण और गोवा में 12-14 जुलाई तक छिटपुट लेकिन 15 से 18 जुलाई के बीच भारी और व्यापक बारिश होगी। गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और सौराष्ट्र-कच्छ में 12-18 जुलाई तक और मराठवाड़ा में 14-18 जुलाई के बीच छिटपुट बारिश की संभावना है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 12, 2026 पर 2:57 PM
IMD की चेतावनी: पूर्वी यूपी, बिहार संग इन 16+ राज्यों में एक्ट्रीम वेदर, भारी बारिश और आंधी-तूफान का कहर! 18 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम
Monsoon Forecast : मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार और रिकॉर्ड तोड़ बारिश का अनुमान जताया है

India Weather Update: देश भर में मॉनसून की सक्रियता के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जुलाई को देश के कई हिस्सों के लिए एक बड़ा वेदर बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा आज मेघालय में बेहद भारी बारिश का सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के मैदानी इलाकों के साथ-साथ दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी देखी जा सकती है। आइए जानते हैं IMD के मुताबिक 12 जुलाई से 18 जुलाई तक देश के सभी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान (12 जुलाई की सुबह 08:30 बजे तक) देश में मौसम का मिजाज काफी आक्रामक रहा है। मेघालय में 21 सेंटीमीटर या उससे अधिक की रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 20 सेंटीमीटर तक मूसलाधार बारिश हुई है। उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पंजाब और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं और आंधी-तूफान देखा गया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप भी देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें