Get App

एक्सीडेंट नहीं थी केतन अग्रवाल की मौत...प्रेमी के लिए मंगेतर ने दिया गहरी खाई में धक्का, पुणे हत्याकांड में बड़ा खुलासा

पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल पर अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। केतन और सिया की फरवरी में सगाई हुई थी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 6:12 PM
एक्सीडेंट नहीं थी केतन अग्रवाल की मौत...प्रेमी के लिए मंगेतर ने दिया गहरी खाई में धक्का, पुणे हत्याकांड में बड़ा खुलासा
सिया ने पुलिस को बताया था कि, सुबह करीब 10:30 बजे फोटो खिंचवाने के दौरान केतन का पैर फिसल गया

पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल पर अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। शुरुआत में ये घटना एक एक्सीडेंट माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है। शादी से पहले हुई इस घटना ने दोनों परिवारों की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया है। लोनावाला रूरल पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल और सिया गोयल की फरवरी में सगाई हुई थी और दोनों इसी साल नवंबर में शादी करने वाले थे। 18 जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग करने गए थे।

सिया ने पुलिस को बताया था कि, सुबह करीब 10:30 बजे फोटो खिंचवाने के दौरान केतन का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, मामले की गहराई से जांच करने के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि ये कोई हादसा नहीं था, बल्कि पहले से बनाई गई योजना के तहत की गई हत्या थी।

पुलिस जांच में सामने आया ये सच

पुलिस जांच में सामने आया कि, सिया गोयल कथित तौर पर केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी। अधिकारियों का दावा है कि इसी वजह से उसने चेतन चौधरी के साथ मिलकर एक योजना बनाई। पुणे रूरल के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा, "18 जून 2026 को सिया गोयल और केतन अग्रवाल, जिनकी फरवरी में सगाई हुई थी, ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ किले गए थे। सुबह करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच सिया गोयल ने फोन कर जानकारी दी कि केतन अग्रवाल किले से फिसलकर नीचे गिर गए हैं, जिससे उनकी मौत हो गई।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें