Pune PMC Election Result 2026: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार (16 जनवरी) सुबह शुरू हुई मतगणना के रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगमों में डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और उनके चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (शरदचंद्र पवार) के गठबंधन से आगे निकल गई है। पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में बीजेपी कोल्हापुर, सातारा, सोलापुर और सांगली नगर निकायों में भी बढ़त बनाए हुए है।
