Punjab CM Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिछले दो दिन से उनकी तबीयत खराब बताई जा रही थी और सेहत में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा था।
अस्पताल में भर्ती हुए पंजाब सीएम
मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान भी उनके साथ थीं। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए आइसोलेशन आईसीयू में रखा है। मुख्यमंत्री की सेहत बिगड़ने की खबर से प्रशासन और जनता दोनों में चिंता का माहौल है। फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को थकान और दिल की धड़कन धीमी होने की समस्या के बाद भर्ती किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी नाड़ी की जांच की और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई है। बयान में कहा गया कि मान की नाड़ी अब सामान्य हो रही है और वे निगरानी में हैं। मेडिकल टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।
#WATCH | Punjab CM Bhagwant Mann admitted to hospital after he complained of illness Visuals from Fortis Hospital, Mohali pic.twitter.com/xjpje72Bjy
— ANI (@ANI) September 5, 2025
रद्द हुई कैबिनेट मीटिंग
आज होने वाली कैबिनेट बैठक रद्द कर दी गई है, लेकिन इसकी वजह पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर भी अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं जा पाए। पंजाब इस वक्त बाढ़ की मार झेल रहा है और मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल के दिनों में लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का दौरा भी किया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।