Vladimir Putin India visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (5 दिसंबर) को कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।" PM मोदी ने पुतिन के लिए 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एक रात्रिभोज का आयोजन किया था। पुतिन गुरुवार शाम को करीब 27 घंटे के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। पुतिन के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
