कर्नाटक में मतदाताओं के EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर विश्वास को लेकर किए गए एक सर्वे ने कांग्रेस और BJP के बीच विवाद का नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि इस सर्वे से उसकी राज्य सरकार का कोई लेना-देना नहीं है, जबकि BJP ने दावा किया कि ये सर्वे से कांग्रेस का संबंध है। यह सर्वे कर्नाटक मॉनिटरिंग और इवैल्यूएशन अथॉरिटी ने किया, जो केंद्र सरकार के प्लानिंग और स्टैटिस्टिक्स विभाग के तहत काम करती है। इसमें 5,100 मतदाताओं से राय ली गई।
