बिग अलर्ट! दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 10 अक्टूबर को एंटी-CEC प्रदर्शन के चलते रेलवे का बड़ा फैसला

Delhi Train Cancelled: कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को होने वाले एंटी-CEC प्रदर्शन के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 9 अक्टूबर दोपहर 2 बजे के बाद चलने वाली ट्रेनें सोर्स से ही निरस्त रहेंगी। जानिए पूरा अपडेट

अपडेटेड Oct 09, 2026 पर 12:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रद्द की गई ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही संचालित नहीं किया जाएगा

Delhi Railway Station Train Cancellation: 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले 'एंटी-CEC प्रदर्शन' को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे का यह फैसला दोनों मुख्य स्टेशनों के आसपास सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम और आम जनता को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए लिया गया है।

10 घंटे के विंडो में आने वाली ट्रेनें होंगी रद्द

रेलवे बोर्ड के कोचिंग निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही संचालित नहीं किया जाएगा। 9 अक्टूबर दोपहर 2:00 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली या होने जा रही वे सभी ट्रेनें, जिन्हें 10 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचना था, उन्हें रद्द कर दिया गया है।


हालांकि रेलवे ने इस ट्रेन रद्दीकरण को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन रेलवे बोर्ड के सूत्रों ने इंटरनल ऑर्डर की पुष्टि की है।

'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन के चलते उठाया गया कदम

सूत्रों के मुताबिक, 10 अक्टूबर को 'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। रेलवे बोर्ड के आंतरिक आदेश पत्र की कॉपी न्यूज-18 द्वारा एक्सेस की गई है, जिसमें ट्रैफिक कंजेशन को मुख्य वजह बताया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।