IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 सितंबर को देश भर का मौसम बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 23 सितंबर के दौरान देश के कई राज्यों में बारिश का नया और तेज दौर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही IMD ने दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई और बंगाल की खाड़ी व अंडमान सागर में बनने जा रहे नए कम दबाव के क्षेत्र को लेकर भी स्थिति साफ की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बनती जा रही हैं।
