Get App

Rajdhani Express Fire: मध्य प्रदेश के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Rajdhani Express Fire: भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने रविवार सुबह बताया कि आग लगने के तुरंत बाद यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारी ने कहा, "मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में राजधानी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगी। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है"

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 17, 2026 पर 10:40 AM
Rajdhani Express Fire: मध्य प्रदेश के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Rajdhani Express Fire: रतलाम के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मौके पर पहुंच गए हैं

Rajdhani Express Fire: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में राजधानी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में रविवार (17 मई) सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारी ने कहा, "मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में राजधानी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगी। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।"

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आलोट और लूनीरीछा स्टेशन के बीच तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के B-1 डिब्बे में रविवार सुबह करीब सवा पांच बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि कोटा रेल मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र में हुई घटना में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। कुमार ने बताया कि जिस डिब्बे में आग लगी, उसे ट्रेन से अलग करके आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रतलाम के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मौके पर पहुंच गए हैं। रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन भी वहां पहुंच गई है। कोटा मंडल के सीनियर कमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि इस डिब्बे में 68 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया।

आग के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें