'भारत सही समय पर सही कदम उठाएगा' परमाणु परीक्षण पर बोले राजनाथ सिंह

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संभावित परमाणु परीक्षण पर चर्चा से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर, सिंह ने भारत का रुख साफ करते हुए कहा, "भविष्य ही बताएगा कि भारत क्या करेगा। अमेरिका या पाकिस्तान जो कुछ भी कर रहे हैं, उससे भारत पर कोई दबाव नहीं होगा

अपडेटेड Nov 07, 2025 पर 2:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'भारत सही समय पर सही कदम उठाएगा' परमाणु परीक्षण पर बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या परमाणु परीक्षण के मामलों में भारत किसी दूसरे देश के निर्देश या दबाव में नहीं आएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार पूरी तरह से राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेगी। Network18 ग्रुप के चीफ एडिटर राहुल जोशी से खास बातचीत में, राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की ज्यादा जानकारी दी और पाकिस्तान के साथ युद्धविराम करने में किसी तीसरे पक्ष के शामिल होने वाले दावों और खबरों को भी खारिज कर दिया।

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संभावित परमाणु परीक्षण पर चर्चा से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर, सिंह ने भारत का रुख साफ करते हुए कहा, "भविष्य ही बताएगा कि भारत क्या करेगा। अमेरिका या पाकिस्तान जो कुछ भी कर रहे हैं, उससे भारत पर कोई दबाव नहीं होगा। वे जो चाहें कर सकते हैं। हम वही करेंगे जो हमें सही लगेगा - सही समय पर।"

ऑपरेशन सिंदूर की बात करते हुए रक्षा मंत्री ने पुष्टि की कि यह ऑपरेशन तभी बंद किया गया, जब भारत ने नियंत्रण रेखा पर अपने टारेगट हासिल कर लिए।


सिंह ने कहा, "मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि पाकिस्तान के DGMO की ओर से युद्धविराम के लिए बार-बार फोन आ रहा था। उन फोन कॉल के बाद, और जो हम हासिल करना चाहते थे, उसे हासिल करने के बाद, हमने ऑपरेशन खत्म कर दिया।" उन्होंने साफतौर से कहा, "जरूरत पड़ने पर हम इसे फिर से शुरू करेंगे।"

आतंकवाद के प्रति भारत की लॉन्ग टर्म जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए, सिंह ने साफ किया कि भारतीय सशस्त्र बल बड़ी ही सावधानी से आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना रहे थे, नागरिक इलाकों को कुछ नहीं किया गया।

सीमा पार हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने के पाकिस्तान के दावों का खंडन करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा, "हमने आतंकवादियों को निशाना बनाया, नागरिकों को नहीं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम कराने में कोई भूमिका निभाई थी, राजनाथ सिंह ने साफ इनकार किया। उन्होंने कहा, "युद्धविराम सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच था। इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था।"

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाए जाने पर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा, "उन्होंने तो खुद ही प्रमोशन ले लिया।" उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता।"

भारत बढ़ाएगा अपनी ताकत, रूस से और S-400 सिस्टम की खरीदेगा, 50,000 करोड़ के हथियार निर्यात का लक्ष्य: राजनाथ सिंह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।