Get App

Ram Mandir Trust Wealth: राम मंदिर के पास कितना सोना, चांदी और कितने रुपये? FY26 की बैलेंस शीट से निकली ये जानकारी

Ram Mandir Trust Wealth: फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के ट्रस्ट के बिना ऑडिट किए गए खातों के मुताबिक, निवेश पर ट्रस्ट को 151.80 करोड़ रुपये का ब्याज मिला। वहीं, श्रद्धालुओं से स्वैच्छिक दान के रूप में 149.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इन आंकड़ों से साफ है कि ट्रस्ट को अब अपने निवेश से मिलने वाली कमाई, नए दान से भी अधिक हो गई है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 3:13 PM
Ram Mandir Trust Wealth: राम मंदिर के पास कितना सोना, चांदी और कितने रुपये? FY26 की बैलेंस शीट से निकली ये जानकारी
Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार अपने आय-व्यय और फंड का लेखा-जोखा जारी किया है।

राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार अपने आय-व्यय और फंड का लेखा-जोखा जारी किया है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में मंदिर को 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान मिला। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में राम मंदिर ट्रस्ट की आय 250.04 करोड़ के करीब रही। वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमाई का सबसे बड़ा जरिया अब लोगों का दान नहीं, बल्कि निवेश पर मिलने वाला ब्याज बन गया है।

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के ट्रस्ट के बिना ऑडिट किए गए खातों के मुताबिक, निवेश पर ट्रस्ट को 151.80 करोड़ रुपये का ब्याज मिला। वहीं, श्रद्धालुओं से स्वैच्छिक दान के रूप में 149.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इन आंकड़ों से साफ है कि ट्रस्ट को अब अपने निवेश से मिलने वाली कमाई, नए दान से भी अधिक हो गई है।

राम मंदिर के पास कितना सोना, चांदी और रुपये?

ट्रस्ट के खातों के अनुसार, उसके पास कुल 1,876.30 करोड़ रुपये की राशि जमा है। इसमें से 1,771.22 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश किए गए हैं, जो कुल फंड का करीब 94 प्रतिशत है। इसके अलावा ट्रस्ट के पास 2.57 एकड़ जमीन, 323 किलोग्राम सोना, 751.98 किलोग्राम चांदी और वित्त वर्ष के अंत तक 7.74 लाख रुपये नकद भी मौजूद थे। यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब राम मंदिर में मिले दान में कथित गड़बड़ी की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें