Get App

IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट! 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अगले 7 दिनों का मौसम

IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की आशंका है। इसके बाद 17 से 21 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। सप्ताह के आखिरी दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 1:17 PM
IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट! 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अगले 7 दिनों का मौसम
IMD Weather Forecast: मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है

IMD Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर को दिल्ली के कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिन के दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

जबकि झोंकों के साथ हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। दिल्ली में सुबह से दोपहर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद शाम से रात के दौरान भी कई स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक का एक और दौर आने की संभावना है।

'ऑरेंज अलर्ट' जारी

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद आसमान में काले बादल छाए रहे। IMD ने दिन में हल्की से मध्यम बारिश होने, बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में दिन में बारिश होने की संभावना है और इस दौरान बिजली चमकने और रुक-रुककर तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें