राजधानी रांची के तीनों प्रमुख बस टर्मिनल आईटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा का कायाकल्प अब राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन सभी टर्मिनलों के आधुनिकीकरण, नवीनीकरण और जीर्णोद्धार का निर्देश दिया है। इसके बाद नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कुल 48.72 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति दी है। इसमें आईटीआई बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़, सरकारी बस डिपो के लिए 20.19 करोड़ और बिरसा मुंडा बस स्टैंड के लिए 3.76 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। प्रधान सचिव सुनील कुमार को जुडको के माध्यम से जल्द ही काम शुरू करने का निर्देश भी दिया गया है।
2 साल के अंदर मिलेंगी कई सुविधाएं
इन तीनों बस स्टैंड में कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि बस स्टैंड में वेटिंग रूम और डॉरमेट्री बनाई जाएगी। यानी यहां महिला और पुरुष दोनों के लिए रैन बसेरा होगा, जहां लोग आराम से रात गुजर पाएंगे। महिला डॉरमेट्री के लिए महिला वार्डन और टाइट सिक्योरिटी रहेगी।
साथ ही, वॉशरूम से लेकर नहाने के लिए बाथरूम और कई अन्य सामान्य सुविधाएं भी होंगी। साफ सफाई पर काफी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कंबल, गद्दा, तकिया यह सारी चीज रहेगी और इसका रेट काफी कम रहेगी ₹50-100 के बीच ताकि हर तबके लोग इसको अफोर्ड कर पाए।
लाइट से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर होगा शानदार
गंदगी फैलाई तो लगेगा जुर्माना
रांची में नए सिरे से विकसित किए जाने वाले इन बस अड्डों पर साफ-सफाई शीर्ष स्तर की होगी। यहां गंदगी फैलाने वाले को फौरन जुर्माना देना होगा, वह भी ₹1000 तक। यानी आने वाले दिनों में आपको रांची के बस स्टैंड नये रूप में नजर आने वाला है और महिलाओं को अब रात में ट्रैवल करने में भी सहजता महसूस होगी।
रांची से शिखा श्रेया की रिपोर्ट