Get App

गोवा में किराए की थार से मारी टक्कर...एक शख्स की मौत, लोगों ने लगाया सीट बदलने का आरोप

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय भगत राम के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अस्सागाओ से जंक्शन के रास्ते पारा गांव की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि हुंडई i20 कार बाईं ओर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 1:01 PM
गोवा में किराए की थार से मारी टक्कर...एक शख्स की मौत, लोगों ने लगाया सीट बदलने का आरोप
गोवा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है।

गोवा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है।  गोवा के असागाओ में हैप्पी बार जंक्शन पर एक किराए की  थार एसयूवी ने एक  कार को टक्कर मार दी, जिसमें भोपाल से घूमने आए परिवार के एक शख्स की मौत हो गई। वहींं 19 वर्षीय शौर्य गोयल पर गोवा में सड़क हादसा करने का आरोप लगा है। एफआईआर के अनुसार, शौर्य गोयल को रोड रेज मामले का मुख्य आरोपी बनाया गया है।

वहीं इस हादसे पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया है कि टक्कर के तुरंत बाद थार में बैठे लोगों ने सीट बदलने की कोशिश की, जिससे मामले में संदेह और बढ़ गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FIR में क्या कहा गया है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें