LPG Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भले ही फिलहाल कुछ कम हुआ है, लेकिन इसका असर अभी भी वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बना हुआ है। दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर तेल और गैस की सप्लाई पर पड़ने की आशंका है, जिससे भारत में LPG की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। अगर आने वाले दिनों में सप्लाई चेन में ज्यादा बाधा आती है, तो इसका असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ सकता है।
