Get App

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- क्रूड ऑयल प्राइस में भारत लाया स्थिरता, पूरी दुनिया को मिला फायदा

Rising Bharat Summit 2025 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अब हर ट्रेड डील में अपने हितों की रक्षा करता है। उन्होंने ऊर्जा नीति, अमेरिका से संबंध, चीन से व्यापार घाटे पर भी बात की। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 8:26 PM
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- क्रूड ऑयल प्राइस में भारत लाया स्थिरता, पूरी दुनिया को मिला फायदा
पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को 'बहुत ही रणनीतिक और भरोसेमंद साझेदारी' वाला बताया।

Rising Bharat Summit 2025: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि भारत अब हर अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते में स्पष्ट राष्ट्रीय हित के साथ उतरता है। इसमें सुनिश्चित किया जाता है कि आखिरी नतीजा देश के हित में हो। उन्होंने Rising Bharat Summit 2025 में कहा, 'अब भारत मजबूती से ट्रेड टेबल पर बैठता है। हम हर समझौते में अपने हितों की रक्षा करते हैं और अंतिम डील हमेशा भारत के फेवर में होती है।'

भारत की रणनीति से क्रूड के दाम स्थिर

पीयूष गोयल ने भारत की ऊर्जा नीति की भी सराहना की। उन्होंने दावा किया कि भारत की सक्रिय रणनीति के कारण वैश्विक क्रूड ऑयल कीमतों में स्थिरता आई है। उन्होंने कहा, “हमने स्थिरता लाई, जिससे सिर्फ भारत नहीं, पूरी दुनिया को फायदा हुआ।”

भारत-अमेरिका संबंध पर क्या बोले गोयल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें