नेटफ्लिक्स वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के टीवी एंड फिल्म स्टूडियोज और स्ट्रीमिंग डिवीजन को खरीदने को तैयार हो गई है। यह डील 72 अरब डॉलर में होगी। इससे हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म स्टूडियो में से एक पर नेटफ्लिक्स का नियंत्रण हो जाएगा। नेटफ्लिक्स ने 5 दिसंबर को इस डील का ऐलान किया।
