SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में 21 अगस्त को दिन में पहले 1.4 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 637 रुपये के लो तक गया। बाद में यह हरे निशान में आया और 0.46 प्रतिशत बढ़त के साथ 649 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने शेयर के लिए प्राइस टारगेट 610 रुपये से घटाकर 430 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। हालांकि 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग को बरकरार रखा है। नया टारगेट शेयर के क्लोजिंग प्राइस से करीब 34 प्रतिशत कम है।
