Auto Stocks: अक्टूबर महीने की मजबूत बिक्री ने त्योहारों के दौरान बनी रहने वाली अच्छी मांग को दिखाया तो आज 2 नवंबर को ऑटो कंपनियों के शेयरों की चमक बढ़ गई। एनालिस्ट्स का मानना है कि दोपहिया और कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों के पास बढ़ती लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने की बेहतर क्षमता है। इससे ऑटो सेक्टर में बहार छा गई। फिलहाल इस सेक्टर की दिग्गज 15 कंपनियों के शेयरों को ट्रैक करने वाले निफ्टी इंडेक्स निफ्टी ऑटो में 1% से अधिक बढ़त है। फिलहाल यह 1.14% की मजबूती के साथ 25,711.90 पर हैं।
