Get App

PB Fintech Share Price: Policybazaar लाल, Q2 रिजल्ट के बाद शेयरों पर ब्रोकरेजेज का मिला-जुला रुझान

PB Fintech Share Price: सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद पॉलिसीबाजार (Policybazaar) की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक पर ब्रोकरेजेज का रुझान मिला-जुला है। खरीदारी या बिक्री से पहले चेक करें इसके शेयरों पर ब्रोकरेजेज का रुझान और जानिए इसके लिए क्या पॉजिटिव है तो क्या निगेटिव

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 10:23 AM
PB Fintech Share Price: Policybazaar लाल, Q2 रिजल्ट के बाद शेयरों पर ब्रोकरेजेज का मिला-जुला रुझान
पॉलिसीबाजार (Policybazaar) की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) को एक तरफ एचएसबीसी ने इसे होल्ड रेटिंग दी है तो नोमुरा ने न्यूट्रल और बर्न्स्टीन ने आउटपरफॉर्म रेटिंग।

PB Fintech Share Price: पॉलिसीबाजार (Policybazaar) की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के शेयर सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद एनालिस्ट्स के मिले-जुले रुझान पर आज टूट गए। एक तरफ एचएसबीसी ने इसे होल्ड रेटिंग दी है तो नोमुरा ने न्यूट्रल और बर्न्स्टीन ने आउटपरफॉर्म रेटिंग। शेयरों की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 1.50% की गिरावट के साथ ₹985.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.73% टूटकर ₹982.70 तक आ गया था।

Policybazaar की PB Fintech पर क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान

HSBC

ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने पीबी फिनटेक को ₹1100 के टारगेट प्राइस पर होल्ड रेटिंग दी है। एचएसबीसी का कहना है कि ऑपरेटिंग कॉस्ट में उछाल के चलते कंपनी के लिए सितंबर तिमाही उम्मीद से कमजोर रही। हालांकि नए ग्राहक जोड़ने की रफ्तार और बिजनेस ग्रोथ हेल्दी रही। एचएसबीसी के मुताबिक मौजूदा अनिश्चितता के कारण कंपनी का शेयर एक ही दायरे में बना रह सकता है और अब नियमों और रणनीतिक पहलों को लेकर स्पष्टता आने से यह दबाव दूर हो सकता है। बीमा नियामक इरडा ने बढ़ती लागत को कम करने और पॉलिसीहोल्डर्स के हितों की रक्षा के लिए इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन और कमीशन के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2027-29 के लिए EPS (प्रति शेयर कमाई) के अनुमान में 2-4% की कटौती की है।

Nomura

सब समाचार

+ और भी पढ़ें