इंजीनियर्स इंडिया के शेयरों में 2 नवंबर को दिन में 14.6 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। BSE पर शेयर 288.45 रुपये के हाई तक गया। कंपनी के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी से शेयर में अच्छी तेजी है। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 135.5 प्रतिशत बढ़कर 196.67 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 83.48 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 10.5 प्रतिशत गिरकर 824.19 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 921.28 करोड़ रुपये था।
