Get App

Ramlila Maidan Rally: 'AI फोटो भी ठीक से नहीं बनी'; रामलीला मैदान की रैली में भीड़ की तस्वीर पर सियासी घमासान! किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर हमला

Ramlila Maidan Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की रैली के बाद अब भीड़ को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर रैली में भारी भीड़ दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप लगाया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 11:08 AM
Ramlila Maidan Rally: 'AI फोटो भी ठीक से नहीं बनी'; रामलीला मैदान की रैली में भीड़ की तस्वीर पर सियासी घमासान! किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर हमला
Ramlila Maidan Rally: विपक्षी गठबंधन इंडिया की रामलीला मैदान में हुई महारैली की तस्वीरों को लेकर घमासान मच गया गया है

Ramlila Maidan Rally: चुनाव आयोग (ECI) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की रैली के बाद अब भीड़ को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर रैली में भारी भीड़ दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप लगाया है। रिजिजू ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पार्टी को रामलीला मैदान को समर्थकों से भरा हुआ दिखाना ही था, तो कम से कम AI से बनाई गई तस्वीर को ठीक से तैयार करना चाहिए था। उन्होंने कांग्रेस पर फर्जी नैरेटिव फैलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की ओर से शेयर की गई कथित AI तस्वीर पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि रामलीला मैदान में बड़ी भीड़ दिखाने के लिए कांग्रेस को कम से कम AI से तैयार तस्वीर को सही तरीके से बनवाना चाहिए था। रिजिजू ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की फर्जी नैरेटिव टीम मैदान को भरा हुआ दिखाने के लिए बनाई गई AI तस्वीर भी ठीक से तैयार नहीं कर पाई।

उन्होंने X पर लिखा, "रामलीला मैदान में भारी भीड़ दिखाने के लिए, कांग्रेस पार्टी को कम से कम AI से बनी तस्वीर तो ठीक से तैयार करनी चाहिए थी।" उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। हालांकि, तस्वीर के AI से बनाए जाने और उसमें कथित गड़बड़ियों को लेकर रिजिजू ने आरोप लगाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें