Child PPF Rule: हर गार्जियन की कोशिश होती है कि वो अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करो। आजकल पढ़ाई और करियर बनाने में खर्च ही इतना बढ़ गया है कि हर घर में इसे लेकर रोजाना की प्लानिंग और माथापच्ची चलती रहती है। बच्चा छोटा होता है तभी से उसके सुरक्षित भविष्य की प्लानिंग करनी पड़ती है। चाहे आगे आने वाले समय में कॉलेज की फीस हो या प्रोफेशनल कोर्स के खर्च हो हर माता-पिता जितनी जल्दी हो सके इन्वेस्टमेंट करना शुरू कर देते हैं। अभी मार्केट में कई तरह के इन्वेस्टमेंट विकल्प हैं लेकिन शेयर मार्केट का उतार-चढ़ाव लोगों को डराता भी है। ऐसे में सार्वजनिक भविष्य निधि (Public Provident Fund - PPF) एक ऐसे विकल्प के रूप में सामने आती है जिसे सरकार की बैकिंग है। यानी आपका पैसा सुरक्षित है और आप करीब-करीब एग्जैक्ट कैलकुलेट कर सकते हैं कि अपने बच्चे के लिए जो निवेश कर रहे हैं उससे भविष्य में बनने वाले फंड का आकार क्या होगा।
