Get App

Dhanteras या दिवाली पर पत्नी के नाम से खरीद रहे हैं सोना? पहले टैक्स के नियमों को जान लें फिर खरीदें

सिर्फ पत्नी के नाम से सोना खरीदने पर अलग से इनकम टैक्स के नियम लागू नहीं होते हैं। लेकिन अगर पति बगैर पैसे लिए पत्नी को कोई संपत्ति ट्रांसफर करता है, तो उससे होने वाली आय पति की कुल आय में जोड़ी जा सकती है। फिर इस पर टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लग सकता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 5:16 PM
Dhanteras या दिवाली पर पत्नी के नाम से खरीद रहे हैं सोना? पहले टैक्स के नियमों को जान लें फिर खरीदें
धनतेरस और दिवाली पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर पत्नी के नाम से सोना खरीदने की परंपरा है। कई लोग अपनी कमाई से सोने के गहने, सिक्के और बार खरीदते हैं, लेकिन उसका बिल पत्नी के नाम पर बनवाते हैं। इससे खरीदारी के समय तो टैक्स की देनदारी नहीं बनती है। लेकिन बाद में पत्नी के इस सोने को बेचने पर टैक्स से जुड़े नियम लागू हो सकते हैं।

इनकम में क्लबिंग के प्रावधान लागू हो सकते है

इस मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि सोना खरीदने के लिए पैसे किसने दिए। अगर पति अपनी कमाई से पत्नी के नाम से सोना खरीदता है या उसे पैसे गिफ्ट करता है और पत्नी उन पैसों से सोना खरीदती हैं, तो इनकम टैक्स के क्लबिंग प्रावधान लागू हो सकते हैं। ऐसे में सोना बेचने से होने वाला मुनाफा पत्नी के बजाय पति की आय में जोड़ा जा सकता है।

गिफ्ट या गिफ्ट के पैसे से होने वाली कमाई पर टैक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें