Get App

Rivaba Jadeja Video: 'भारतीय खिलाड़ी विदेश में जाकर गलत काम करते हैं'; रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा का सनसनीखेज दावा

Rivaba Jadeja News: वर्ल्ड कप जीतने वाले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने दावा किया है कि कई भारतीय क्रिकेटर विदेश दौरे पर गलत कामों में शामिल होते हैं। सोशल मीडिया पर रिवाबा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपने पति की ईमानदारी और बुरे असर से बचने की तारीफ करते हुए सुनी जा सकती हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 1:07 PM
Rivaba Jadeja Video: 'भारतीय खिलाड़ी विदेश में जाकर गलत काम करते हैं'; रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा का सनसनीखेज दावा
Rivaba Jadeja News: गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा ने खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है

Rivaba Jadeja News: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा ने खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। वर्ल्ड कप जीतने वाले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने दावा किया है कि कई भारतीय क्रिकेटर विदेश दौरे पर गलत कामों में शामिल होते हैं। सोशल मीडिया पर रिवाबा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने पति की ईमानदारी और बुरे असर से बचने की तारीफ करते हुए सुनी जा सकती हैं।

हालांकि, उन्होंने किसी क्रिकेटर का नाम लेने से परहेज किया। लेकिन उनके कमेंट्स भारतीय क्रिकेट टीम के आम माहौल और कल्चर पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि रविंद्र जडेजा भी गलत कामों में शामिल हो सकते हैं। लेकिन वह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं।

रिवाबा के अनुसार, "भारतीय क्रिकेटर विदेशों में जाकर गलत काम करते हैं।" एक कार्यक्रम में स्टेज पर बोलते हुए गुजरात की मंत्री ने कहा, "मेरे पति को लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया जैसे अनेकों देशों में खेलने के लिए जाना होता है फिर भी आज दिन तक उन्होंने कभी व्यसन (एडिक्शन) नहीं किया। टीम के बाकी सारे खिलाड़ी गलत काम करते हैं।"

गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा ने आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि उनके पति को उस तरह के गलत काम करने में कोई रोक-टोक है। वह भी चाहें तो कर सकते हैं। लेकिन वो नहीं करते हैं क्योंकि वो अपनी जवाबदारी को अच्छे से समझते हैं।" उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें