फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह घटना उनकी आने वाली फिल्मों या उनके प्रोफेशनल काम से जुड़ी है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की अंडरवर्ल्ड पर लिखी किताब के राइट्स खरीदे थे, इस एंगल से भी जांच हो रही है। घटना के बाद पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
