Get App

Rajasthan Mid Day Meal Scam: मिड-डे मील योजना में ₹2000 करोड़ का घोटाला, ACB ने 21 आरोपियों पर दर्ज की FIR

Rajasthan Mid Day Meal Scam: राजस्थान की चर्चित मिड-डे मील योजना में 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम का घोटाला सामने आने के बाद ACB ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कॉनफैड (CONFED) और निजी फर्मों के 21 लोगों को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 1:51 PM
Rajasthan Mid Day Meal Scam: मिड-डे मील योजना में ₹2000 करोड़ का घोटाला, ACB ने 21 आरोपियों पर दर्ज की FIR
Rajasthan: मिड-डे मील योजना में ₹2000 करोड़ का घोटाला, ACB ने 21 आरोपियों पर दर्ज की FIR

Rajasthan Mid Day Meal Scam: राजस्थान की चर्चित मिड-डे मील योजना में 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम का घोटाला सामने आने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कॉनफैड (CONFED) और निजी फर्मों के 21 लोगों को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि यह मामला उस समय का है जब कोविड-19 महामारी के दौरान स्कूल बंद थे और सरकार ने कॉनफैड (CONFED) के जरिए छात्रों को घर-घर दाल, तेल, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट बांटने की योजना शुरू की थी।

ACB के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान, राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉन्फेड) के माध्यम से दाल, तेल, मसाले आदि युक्त कॉम्बो पैक की आपूर्ति की गई थी। ये पैकेट राज्य सरकार की मिड डे मील योजना के तहत स्कूली छात्रों को अनाज उपलब्ध कराने के लिए भेजे गए थे। दावा किया गया था कि यह सामग्री FSSAI और एगमार्क मानकों के अनुरूप है और इसे राज्य के स्कूलों तक पहुंचाया जाना था।

लेकिन, इस योजना के कार्यान्वयन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलीं, जिसके चलते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने FIR दर्ज की।

ACB की जांच में क्या पता चला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें