पीएम मोदी के जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भेजा खास मैसेज, इस खूबी की जमकर तारीफ कर दी

PM Modi 76th Birthday: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भारत और रूस के बीच “विशेष और मजबूत” रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में पीएम मोदी की भूमिका की भी तारीफ की।

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 1:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोदी के जन्मदिन पर Putin ने भेजा खास संदेश, भारत-रूस दोस्ती को लेकर कही बड़ी बात

PM Modi 76th Birthday: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भारत और रूस के बीच “विशेष और मजबूत” रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में पीएम मोदी की भूमिका की भी तारीफ की।

पुतिन ने हाल ही में हुए BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली की अपनी यात्रा के समय, उन्हें और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए भी पीएम मोदी का धन्यवाद किया।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "आपको अपने देशवासियों से गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है, और यह बिल्कुल सही भी है। भारत और रूस के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है।"


पुतिन ने पीएम मोदी को भेजे संदेश में कहा, "पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को जो गर्मजोशी भरा और स्नेहपूर्ण स्वागत और मेहमाननवाजी मिली, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारी बातचीत निस्संदेह ठोस, स्पष्ट और सार्थक रही। हमेशा की तरह, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई और हमारी चर्चाओं ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता को प्रदर्शित किया। हम निश्चित रूप से अपने मित्र राष्ट्र के लाभ के लिए महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे।"

18वें BRICS समिट में शामिल हुए थे पुतिन

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारत रूस संबंध, टेक्नोलॉजी, नवाचार और इंफ्रास्ट्राक्चर सहित कई मुद्दों पर बात की। साथ ही पुतिन ने अपने संबोधन में पश्चिमी देशों में चल संघर्ष पर भी अपनी राय रखी।

यह भी पढ़ें: ब्याज दरें जल्द कम करें...’ फेड की दर वृद्धि के बाद ट्रंप ने 1% या उससे कम रेट की मांग की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।