सायोनी घोष की उम्र कितनी है, TMC में आने से पहले क्या करती थीं? खूब वायरल हो रहीं Saayoni Ghosh की फुल प्रोफाइल जानिए
TMC Crisis: कभी ममता के सबसे वफादारों में गिनी जाने वालीं सायोनी घोष भी बागी हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सायनी घोष को लगता है कि तृणमूल कांग्रेस में अब उनका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि उनकी एक बड़ी शिकायत यह थी कि चुनाव प्रचार के दौरान जब उन पर हमले हुए, तो पार्टी नेतृत्व से उन्हें कोई समर्थन नहीं मिला
सायोनी घोष की उम्र कितनी है, TMC में आने से पहले क्या करती थीं?
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर चल रही खींचतान बुधवार को और बढ़ गई। खबर है कि जादवपुर से लोकसभा सांसद सायोनी घोष भी बागी गुट में शामिल हो गई हैं, जिसकी अगुवाई काकोली घोष दस्तीदार कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, सायोनी घोष ने काकोली घोष दस्तिदार से संपर्क किया, बागी गुट को अपना समर्थन दिया और उस गुट के पक्ष में तैयार किए गए दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर किए।
कभी ममता के सबसे वफादारों में गिनी जाने वालीं सायोनी घोष भी बागी हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सायनी घोष को लगता है कि तृणमूल कांग्रेस में अब उनका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है।
उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि उनकी एक बड़ी शिकायत यह थी कि चुनाव प्रचार के दौरान जब उन पर हमले हुए, तो पार्टी नेतृत्व से उन्हें कोई समर्थन नहीं मिला। कहा जाता है कि उस दौरान उन्होंने खुद को अकेला महसूस किया और दावा किया कि पार्टी में कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं हुआ। उन पर अपना चुनाव प्रचार छोटा करने का भी दबाव डाला गया था। इस फैसले ने संगठन के प्रति उनकी नाराजगी और बढ़ा दी।
यह घटनाक्रम इसलिए भी अहम है क्योंकि सायोनी को हाल ही में तृणमूल यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था, जिससे वह तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक बन गई थीं।
इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बाद से एक बार फिर सायोनी घोष चर्चाओं में हैं, आइये जानते हैं इस युवा फायर ब्रांड के जीवन से जुड़ी और भी कई जानकारियां
सायोनी घोष की उम्र कितनी है?
सायोनी घोष का जन्म 27 जनवरी 1993 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। इस लिहाज से वर्तमान में उनकी उम्र 33 साल है। इतनी कम उम्र में ही उन्होंने न सिर्फ राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है, बल्कि वह देश की संसद (लोकसभा) तक भी पहुंच चुकी हैं।
TMC में आने से पहले क्या करती थीं सायोनी घोष?
राजनीति के मैदान में उतरने से पहले सायोनी घोष बंगाली सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बेहद लोकप्रिय और जाना-माना चेहरा थीं। वे एक बेहतरीन अभिनेत्री और सिंगर (गायिका) हैं।
उनके अभिनय करियर का सफर कुछ इस तरह रहा:
करियर की शुरुआत: सायोनी ने अपने एक्टिक करियर की शुरुआत साल 2009-2010 के आसपास बंगाली टेलीफिल्म 'इच्छे दाना' से की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर डायरेक्टर राज चक्रवर्ती के डेली सोप 'प्रलय आस्चे' में एक पत्रकार की भूमिका निभाई, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली।
बंगाली फिल्मों में जलवा: उन्होंने कई बेहतरीन और संजीदा बंगाली फिल्मों में काम किया है। इनमें राजकाहिनी (Rajkahini), ब्योमकेश ओ चिड़ियाखाना (Byomkesh O Chiriakhana) और आस्ते लेडीज (Astey Ladies) जैसी लोकप्रिय फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं।
अवार्ड्स और सम्मान: अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें साल 2010 में 'TTIS बेस्ट एक्टर अवार्ड' और साल 2012 में 'मिर्ची म्यूजिक अवार्ड बांग्ला' से भी नवाजा जा चुका है।
मनोरंजन से राजनीति का रुख: सायोनी घोष बंगाली युवाओं के बीच अपनी दमदार और बेबाक अभिनय शैली के लिए बेहद लोकप्रिय थीं, लेकिन साल 2021 में उन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़कर पूरी तरह जनता की सेवा और राजनीति की ओर रुख कर लिया।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सायोनी का बढ़ता कद
साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सायोनी घोष आधिकारिक तौर पर ममता बनर्जी की पार्टी TMC में शामिल हुईं। हालांकि, वह अपना पहला विधानसभा चुनाव भाजपा के अग्निमित्रा पॉल से हार गईं, लेकिन उनकी मेहनत और आक्रामक चुनावी भाषणों से ममता बनर्जी बेहद प्रभावित हुईं।
साल 2021 में ही ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के बाद सायोनी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस (Trinamool Youth Congress) का अध्यक्ष बना दिया।
उनकी लोकप्रियता का इनाम उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों में मिला। पार्टी ने उन्हें जाधवपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां से उन्होंने शानदार जीत दर्ज की और वर्तमान में वे इसी क्षेत्र से सांसद (MP) के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।